Breaking NewsLocal Issues

करणी सेना ने वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती मनाई

सूरत, वीर दुर्गादास राठोड की जयंती के अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना दक्षिण गुजरात कार्यालय पर प्रताप सिंह दहिया के अध्यक्षता में करणी सेनिको ने माल्यापर्ण करके वीर दुर्गादास राठोड को याद किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता पिन्टू बन्ना ताल ने बताया की आज उस वीर यौद्धा की जयंती मनाई जा रही है। जिसने इस देश का पूर्ण इस्लामीकरण करने की औरंगजेब की साजिश को विफल कर हिन्दू धर्म की रक्षा की थी। उस महान यौद्धा का नाम है वीर दुर्गादास राठौड़ इसी वीर दुर्गादास राठौड़ के बारे में कहा गया हे। कि “धम्मक धम्मक ढोल बाजे दे दे ठोर नगारां की, जो आसे के घर दुर्गा नहीं होतो। सुन्नत हो जाती सारां की। आज भी मारवाड़ के गाँवों में लोग वीर दुर्गादास राठौड़ को याद करते है कि
“माई ऐहा पूत जण जेहा दुर्गादास, बांध मरुधरा राखियो बिन खंभा आकाश”
हिंदुत्व की रक्षा के लिए उनका स्वयं का कथन
“रुक बल एण हिन्दू धर्म राखियों”
अर्थात हिन्दू धर्म की रक्षा मैंने भाले की नोक से की। इनके बारे में कहा जाता है कि इन्होने सारी उम्र घोड़े की पीठ पर बैठकर बिता दी। अपनी कूटनीति से इन्होने ओरंगजेब के पुत्र अकबर को अपनी और मिलाकर राजपूताने और महाराष्ट्र की सभी हिन्दू शक्तियों को जोडकर ओरंगजेब की रातो की नींद छीन ली थी। और हिंदुत्व की रक्षा की थी। कार्यक्रम में राजू सिंह भेसाना, गुमान सिंह, यशवंत सिंह, सागर राजपूत, रविन्द्र राजपूत, जगदीश सिंह राजपूत, गजें सिंह, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

મહુવાની કુંભણ કેન્દ્રવર્તી શાળામાં લોકશાહીના ઉત્સવ માટે આવેલા પોલિંગ સ્ટાફનું ઢોલ વગાડી ઉત્સાહભેર સ્વાગત

મહુવા તાલુકાના કુંભણ કેન્દ્રવર્તી શાળામાં મતદાન કામમાં રોકાયેલા પોલિંગ સ્ટાફનું…

ચોરી થયેલ એકટીવા સ્કુટર સાથે એક ઇસમને ઝડપી પાડી વાહન ચોરીનો ગુન્હો શોધી કાઢતી પેરોલ ફર્લો સ્કવોડ ભાવનગર.

પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી ગૌતમ પરમાર,ભાવનગર રેન્જ તથા પોલીસ અધિક્ષક શ્રી ડો.હર્ષદ…

1 of 334

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *