Latest

भावनगर मंडल से होकर जानेवाली 7 जोड़ी ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा भावनगर मंडल से होकर जानी वाली 07 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-
1. ट्रेन नं 19218/19217 वेरावल-बांद्रा-वेरावल सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच वेरावल से 03.04.2022 से लेकर 02.05.2022 तक तथा बांद्रा टर्मिनस से 02.04.2022 से लेकर 01.05.2022 तक लगाया जाएगा।
2. ट्रेन नं 19252/19251 ओखा-सोमनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच ओखा से 02.04.2022 से लेकर 01.06.2022 तक तथा सोमनाथ से 03.04.2022 से लेकर 02.06.2022 तक लगाया जाएगा।
3. ट्रेन नं 19269/19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर मोतीहारी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच पोरबंदर से गुरूवार और शुक्रवार को 01.04.2022 से लेकर 27.05.2022 तक तथा मुजफ्फरपुर से रविवार और सोमवार को 04.04.2022 से लेकर 30.05.2022 तक लगाया जाएगा।
4. ट्रेन नं 20937/20938 पोरबंदर-दिल्ली सराई रोहिल्ला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच पोरबंदर से मंगलवार और शनिवार को 02.04.2022 से लेकर 31.05.2022 तक दिल्ली सराई रोहिल्ला से सोमवार और गुरूवार को 04.04.2022 से लेकर 02.06.2022 तक लगाया जाएगा।
5. ट्रेन नं. 12972/12971 भावनगर-बान्द्रा-भावनगर सुपरफास्ट में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच प्रतिदिन भावनगर टर्मिनस से 01.04.2022 से लेकर 30.04.2022 तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से 04.04.2022 से लेकर 03.05.2022 तक लगाया जाएगा।
6. ट्रेन नं. 12941/12942 भावनगर-आसनसोल-भावनगर सुपरफास्ट में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को 05.04.2022 से लेकर 31.05.2022 तक तथा आसनसोल से प्रत्येक गुरूवार को 07.04.2022 से लेकर 02.06.2022 तक लगाया जाएगा।
7. ट्रेन नं. 22963/22964 भावनगर-बान्द्रा-भावनगर सुपरफास्ट में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को 03.04.2022 से लेकर 29.05.2022 तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को 04.04.2022 से लेकर 30.05.2022 तक लगाया जाएगा।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

1 of 542

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *