Breaking NewsEntertainment

9 एक्स टशन के ‘टशन दा जशन में पंजाबी सिंगर बिखेरेंगे जलवे -चैनल के 10 साल के सफर पर एक महीने तक चलेंगे प्रोग्राम

भारत के पसंदीदा पंजाबी म्युजिक चैनल 9 एक्स टशन के शानदार 10 साल पूरे होने पर यह अद्वितीय मनोरंजन, शानदार यादों की यात्रा रही है। इस खूबसूरत मील के पत्थर का जश्न मनाने और इस भावना को जीवंत करने के लिए 9 एक्स टशन ने ‘टशन दा जशन नामक प्रोग्राम की एक श्रृंखला तैयार की है। 9 एक्स टशन पर एक महीने तक चलने वाला उत्सव जहां पंजाबी संगीत उद्योग के सबसे बड़े सितारे चैनल को संभालेंगे। वे दर्शकों को बेहतरीन नॉन-स्टॉप मनोरंजन, मस्ती, संगीत, यादें, नृत्य, प्रतियोगिता और संतुष्टि प्रदान करेंगे!

महीनेभर चलने वाले इस कार्यक्रम के 31 दिनों में दिलजीत दोसांझ, सिद्धू मूसेवाला, बादशाह, बी प्राक, अफसाना, गुरु रंधावा, करण औजला, बोहेमिया अम्मी विर्क और असीस कौर जैसे 31 सितारे शामिल होंगे। प्रत्येक दिन एक लोकप्रिय पंजाबी कलाकारों के साथ मनाया जाएगा। सुबह 8 बजे घेंट मॉर्निंग शो में एक गायक के रूप में कलाकारों की यात्रा, उनके संघर्षों, उनके रहस्यों, उनके संगीत, उनकी शिक्षा आदि के बारे में मजेदार बातचीत होती है।
9 एक्स टशन का विशेष वर्षगांठ प्रोग्राम ‘टशन दा जशन है यारोंÓ में लोकप्रिय सितारों के साथ रोमांच को और बढ़ा देते हैं। अन्य विशेष प्रोग्राम में 9 एक्स टशन स्मैश अप गाने में पिछले 10 वर्षों के शीर्ष 9 गाने शामिल होंगे।
चैनल के प्रोग्रामिंग हैड हिमांशु गुप्ता ने कहा, 9 एक्स टशन के लिए यह एक अदभुत दशक की लंबी यात्रा रही है। 10 साल की यादें-हमारे दर्शकों से 10 साल का प्यार और प्रशंसा उनका ठोस समर्थन है।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

મહુવાની કુંભણ કેન્દ્રવર્તી શાળામાં લોકશાહીના ઉત્સવ માટે આવેલા પોલિંગ સ્ટાફનું ઢોલ વગાડી ઉત્સાહભેર સ્વાગત

મહુવા તાલુકાના કુંભણ કેન્દ્રવર્તી શાળામાં મતદાન કામમાં રોકાયેલા પોલિંગ સ્ટાફનું…

ચોરી થયેલ એકટીવા સ્કુટર સાથે એક ઇસમને ઝડપી પાડી વાહન ચોરીનો ગુન્હો શોધી કાઢતી પેરોલ ફર્લો સ્કવોડ ભાવનગર.

પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી ગૌતમ પરમાર,ભાવનગર રેન્જ તથા પોલીસ અધિક્ષક શ્રી ડો.હર્ષદ…

1 of 363

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *